{"_id":"699b32bec31e8de269001f16","slug":"anupam-won-the-10-kilometer-race-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159699-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अनुपम ने 10 किलोमीटर की दौड़ जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अनुपम ने 10 किलोमीटर की दौड़ जीती
Sun, 22 Feb 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट में इंडिया मैराथन प्रतियोगिता में हरी झंडी दिखाते अतिथि।
रामसनेहीघाट। खेल, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाली जय दीप इंडिया मैराथन इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई। पिछले सात वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस मैराथन ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस वर्ष 10 किलोमीटर की दौड़ में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनुपम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सूरज पाल द्वितीय तथा आनंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि इंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा नेत्री लज्जा चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। विजेता प्रतिभागियों को पूर्व प्रधान राकेश वर्मा और बच्चा सिंह ने मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका कुलदीप प्रताप सिंह और अमृत लाल यादव ने निभाई।