फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   anti-corruption team caught daroga red-handed taking bribe In Barabanki he posted at Badosarai police station

Barabanki: नाम न बढ़ाने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा व आउटसोर्सिंगकर्मी गिरफ्तार, रंगेहाथ पकड़े गए

Mon, 19 Jan 2026 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने बाराबंकी में एक दरोगा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
anti-corruption team caught daroga red-handed taking bribe In Barabanki he posted at Badosarai police station
दरोगा सुरेश कुमार यादव व आउटसोर्सिंग कर्मी अशफाक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मारपीट के एक मामले में आरोपियों के नाम न बढ़ाने के एवज में बदोसराय थाने के दरोगा सुरेश कुमार यादव और अभियोजन कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी अशफाक को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कार्रवाई के बाद सफदरगंज थाने ले जाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों के अनुसार बदोसराय थाना क्षेत्र में करीब दो माह पहले खलसापुर निवासी सूरज समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की विवेचना दरोगा सुरेश कुमार यादव के पास थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान अज्ञात के रूप में दर्ज अन्य नाम खोलने या बढ़ाने की धमकी देकर सूरज से रिश्वत मांगी जा रही थी। बताया गया कि रिश्वत की मांग जिला मुख्यालय स्थित अभियोजन कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी अशफाक के माध्यम से की गई।
विज्ञापन


सौदा 25 हजार में तय हुआ। पीड़ित सूरज ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद जाल बिछाया गया। सोमवार को दरोगा सुरेश कुमार यादव ने हाईकोर्ट के काम से जाने की बात कहकर थाने से निकलने की सूचना दी। इसके बाद लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी के पास चोपुला चौराहे के नजदीक सूरज को बुलाया गया। वहीं अशफाक ने सूरज से 25 हजार लेकर दरोगा को सौंपे। इसी दौरान पहले से तैयार बैठी एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को सफदरगंज थाने ले गई। यहां इंस्पेक्टर सुनील कुमार की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों को अयोध्या की अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच एंटी करप्शन टीम द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed