{"_id":"641e02352722becee50ad9a4","slug":"antf-caught-three-with-460-grams-of-smack-barabanki-news-c-13-1-146023-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एएनटीएफ ने 460 ग्राम स्मैक के साथ तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एएनटीएफ ने 460 ग्राम स्मैक के साथ तीन को दबोचा
Sat, 25 Mar 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को दबोच लिया, वहीं इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। टीम ने इनके पास से 460 ग्राम स्मैक व कार बरामद की है।
एएनटीएफ थाने के प्रभारी सूरत सिंह ने बताया कि टीम ने मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी आसिफ, जैद व विकास पटेल को लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कालिका हवेली होटल के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि बरामद स्मैक बांसा गांव निवासी लकी व सफदरगंज थाना क्षेत्र के रहरामऊ गांव निवासी अंकित यादव ने उन्हें दी थी। तीनों को बताया गया था कि यह माल लेकर कालिका हवेली होटल के पास जाना है। बताया कि लकी व अंकित उन्हें माल उपलब्ध कराते हैं और वे डिलीवरी करते हैं। टीम ने इनके पास से 10 हजार तीन सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
काॅलेजों में तो नहीं हो रही सप्लाई
गत दिनों शहर के आसपास स्थित काॅलेजों में मादक पदार्थ की सप्लाई होने का पता पुलिस को लगा था। आशंका है कि कहीं यह स्मैक नशे के आदी छात्रों के लिए तो नहीं थी। क्योंकि जहां से बरामदगी हुई है, उस क्षेत्र में काॅलेजों की कोई कमी नहीं है। इसकी छानबीन की जा रही है।