{"_id":"642341969bf93d244d080d24","slug":"another-blow-to-inflation-toll-tax-increased-barabanki-news-c-13-1-154334-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महंगाई का एक और झटका, टोल टैक्स बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महंगाई का एक और झटका, टोल टैक्स बढ़ा
Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईवे पर सफर करने वाले वाहन स्वामियों की जेब एक अप्रैल से और ढीली होगी क्योंकि टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं। एक अप्रैल से आपके वाहन में लगा फास्ट टैग नई दरों के अनुसार शुल्क की वसूली करेगा। काम भी नये सॉफ्टवेयर पर होगा।
जिले में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर के पास, बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहाबपुर कस्बे के पास व लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास टोल प्लाजा है। इन तीनों जगहों से करीब 50 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। इनमें सबसे अधिक वाहन अहमदपुर टोल प्लाजा से पास होते हैं।
नए वित्तीय वर्ष में एक व दोनों तरफ यात्रा के साथ मासिक पास का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। कार, जीप व छोटे वाहनों से पांच से 10 रुपये ज्यादा वसूले जाएंगे। शहाबपुर टोल प्लाजा पर कार-जीप की एक तरफ की यात्रा का टोल 35 रुपये, हल्के भार वाहन का 60 रुपये तथा बस-ट्रक के 125 रुपये टोल वसूला जाता है। नई दरों के अनुसार अब कार-जीप वाले 40 और बस-ट्रक के लिए 130 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पिछले साल भी टोल की दरें एक साल के बढ़ाई गईं थीं। अहमदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर विनोद मेवाड़ा ने बताया कि 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरें प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
बाक्स-
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर दरें
वाहन का प्रकार-- पुरानी दर-- नई दर
जीप-कार-- -- -- -- -- -- 110 -- -- 115
हल्के भार वाहन-- -- - 175 -- -- 185
बस व ट्रक-- -- -- - -- - 365 -- -- 385
तीन एक्सेल वाहन-- 400 -- -- 420
चार से छह एक्सल- 570-- -- 600
भारी भार वाहन-- -- - 695 -- -- 730
क्षेत्रीय घरेलू पास-- - 315 -- -- - 330
विज्ञापन
जिले में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर के पास, बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहाबपुर कस्बे के पास व लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास टोल प्लाजा है। इन तीनों जगहों से करीब 50 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। इनमें सबसे अधिक वाहन अहमदपुर टोल प्लाजा से पास होते हैं।
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष में एक व दोनों तरफ यात्रा के साथ मासिक पास का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। कार, जीप व छोटे वाहनों से पांच से 10 रुपये ज्यादा वसूले जाएंगे। शहाबपुर टोल प्लाजा पर कार-जीप की एक तरफ की यात्रा का टोल 35 रुपये, हल्के भार वाहन का 60 रुपये तथा बस-ट्रक के 125 रुपये टोल वसूला जाता है। नई दरों के अनुसार अब कार-जीप वाले 40 और बस-ट्रक के लिए 130 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पिछले साल भी टोल की दरें एक साल के बढ़ाई गईं थीं। अहमदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर विनोद मेवाड़ा ने बताया कि 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरें प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
बाक्स-
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर दरें
वाहन का प्रकार
जीप-कार
हल्के भार वाहन
बस व ट्रक
तीन एक्सेल वाहन
चार से छह एक्सल- 570
भारी भार वाहन
क्षेत्रीय घरेलू पास