फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Announcement of candidates for four posts including the President, contact campaign intensified

Barabanki News: अध्यक्ष समेत चार पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा, तेज हुआ संपर्क अभियान

Sat, 21 Feb 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Announcement of candidates for four posts including the President, contact campaign intensified
फतेहपुर। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। नाम सामने आते ही सभी उम्मीदवारों ने साथी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए रिझाने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए प्रेमचन्द्र पाल, हरीश मौर्य और प्रदीप कुमार निगम मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी और सतीश कुमार वर्मा के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए गणेश शंकर मिश्रा और सर्वेश श्रीवास्तव आमने-सामने हैं। महामंत्री पद पर अनीत कुमार रावत, अमर सिंह वर्मा, संजय कुमार सिंह नम्बरदार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, कुबेर सिंह और राम औतार ने अपनी दावेदारी पेश की है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर छह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान चुनाव अधिकारी रमेशचंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पौरूष श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख सहित एल्डर्स कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed