फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ann mahotsav

एक लाख कार्डधारकों को मिला मुफ्त अनाज

Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ann mahotsav
बाराबंकी। शहर के गांधी आश्रम परिसर में आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम में कार्डधारकों को राशन व? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले में करीब एक लाख 36 हजार कार्डधारकों में मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री और विधायकों ने आयोजित कार्यक्रमों के तहत मोदी-योगी के फोटो लगे बैगों में अनाज का वितरण लाभार्थियों में किया।
विज्ञापन

गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण कर इसे लाभार्थियों को सुनाया गया। इसी तरह जिले की करीब 1402 कोटे की दुकानों पर पहुंचे विधायकों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों में अनाज का वितरण करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। एक राष्ट्र एक कार्ड का लाभ लोग गैर प्रांतों में भी ले रहे हैं। कहा कि कोरोना काल में भी लोगों कि थाली तक अन्न पहुंचाने का सराहनीय कार्य योगी और मोदी की सरकारों ने किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, मुफ्त अनाज वितरण योजना समेत कई योजनाएं हैं जिनका सीधा लाभ वास्तविक पात्रों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हैदरगढ़ में विधायक बैजनाथ रावत, कुर्सी में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद में विधायक सतीश शर्मा, रामनगर में विधायक शरद अवस्थी, टिकैतनगर में ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह, पूर्व प्रमुख विवेकानंद पांडेय, घुंघटेर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत आदि ने अन्न महोत्सव के तहत लाभार्थियों में मुफ्त अनाज का वितरण मोदी-योगी के फोटो लगे बैगों में किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेेश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह, डीएसओ राकेश कुमार तिवारी, अतुल सिंह, इमरान मंजूर, आरएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने किया दुकानों का निरीक्षण
अन्न महोत्सव को लेकर शासन द्वारा नामित जिले के नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी आश्रम पहुंच गए और यहां पर अन्न वितरण को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बड़ेल, बड़ागांव, मसौली, देवा के महोलिया आदि कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया और कई लाभार्थियों में योजना के तहत अन्न का वितरण भी किया। अन्न महोत्सव के दौरान कोटे की दुकानों पर ऐसा नजारा पहली बार दिखाई दिए। कार्डधारकों के बैठने के लिए कुर्सियां, प्यास लगने पर ठंडा पानी और भूख लगने पर लंच पैकेट आदि की व्यवस्था की गई।
मोदी के भाषण पर बजीं तालियां, लगे जय श्रीराम के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन कार्यकर्ता जोश से भर गए। भाषण के दौरान मोदी ने कहा कि आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार ने किया, कोरोना काल में लोगों की थाली तक मुफ्त अनाज पहुंचाने का कार्य किया, इससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं।
यहीं नहीं मोदी ने कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। इस मंदिर के निर्माण का कार्य बहुत तेज गति से हो रहा है और जल्द ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह सुन कार्यकर्ता जोश से भर गए और टीवी के सामने ही काफी देर तक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

कई स्थानों पर अव्यवस्थाओं से जूझे लोग
अन्न महोत्सव को लेकर कई स्थानों पर अव्यवस्था, तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बदइंतजामी का आलम ये था कि इससे खफा लोग कार्यक्रम से उठकर जाने लगे। यह देख अधिकारी हैरत में पड़ गए और माइक संभाल लोगों से अपील करते नजर आए कि धैर्य रखें। इस दौरान लोगों को लड्डू खिलाए गए और पानी भी पिलाया गया। वहीं तराई के कई केंद्रों पर लाइट और नेटवर्क की समस्या के कारण लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का भाषण नहीं सुनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed