फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Angry lawyers expressed protest against Tehsildar's functioning

Barabanki News: तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज वकीलों ने जताया विरोध

Sat, 27 May 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers expressed protest against Tehsildar's functioning
बाराबंकी। समय से काम न होने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को तहसीलदार की कार्यप्रणाली का कड़ा विरोध किया। आक्रोशित वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार की मनमानी के चलते लेखपाल और कर्मचारी भी कोई काम नहीं करते हैं और जो फाइल निर्धारित समय के अंदर निस्तारित हो जानी चाहिए, उसे भी महीनों अपने पास दबाए रहते हैं। उधर, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट पर तैनात एक कर्मचारी और तहसीलदार में भी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने कर्मचारी को समझा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन



नाराज वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार कोर्ट में दाखिल-खारिज समेत कई फाइलें धूल फांक रही हैं। महीनों बीत जाने के बाद इन फाइलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है और फाइलें लंबित होती जा रही हैं। तहसीलदार की कार्यप्रणाली से वादकारी भी परेशान हैं। आरोप है कि तहसीलदार की देखी देखा लेखपाल और कर्मचारी भी मनमानी कर रहे हैं और मामलों का निस्तारण करने के बजाए महीनों तक फाइलें अपने पास ही दबाए रहते हैं।
विज्ञापन



तहसील में ज्यादातर काम निजी कर्मियों से लिया जाता है, जिसकी वजह से कार्य और ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसी बात को लेकर तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक कोर्ट पर तैनात एक कर्मचारी से भी तीखी बहस हुई, लेकिन बाद में कर्मचारियों ने मामले को शांत करा दिया। इस मौके पर अधिवक्ता पंकज कुमार, धमेंद्र वर्मा, अखिलेश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं, नियम विपरीत कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। यही बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है और इसी बात का सभी लोग विरोध कर रहे हैं। नियम के अंतर्गत जो कार्य होगा, वही किया जाएगा। किसी कर्मचारी और अधिवक्ता से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है।
- चंद्रकांत त्रिपाठी, तहसीलदार सदर नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed