फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Angered by love marriage, father tried to slit daughter's throat

Barabanki News: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने की बेटी का गला काटने की कोशिश

Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Angered by love marriage, father tried to slit daughter's throat
कोटवासड़क। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के वीरगांव में एक पिता ने बेटी के प्रेम विवाह करने से क्षुब्ध होकर दरंती से उसका गला काटने का प्रयास किया। लहूलुहान युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरगांव निवासी बाबूलाल कनौजिया की पुत्री पूजा (26) ने करीब चार वर्ष पूर्व गांव के ही युवक अजय कुमार रावत के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बाबूलाल ने युवक पर केस दर्ज कराया था व पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब छह माह बाद अजय जमानत पर छूटा और वर्ष 2022 में उसने पूजा से प्रेम विवाह कर लिया। इस विवाह को लेकर बाबूलाल और उसकी पत्नी अंजू देवी नाराज चल रहे थे। सोमवार दोपहर पूजा अपनी ससुराल में खाना बना रही थी, तभी उसके पिता बाबूलाल व मां अंजू घर में घुस आए। आरोप है कि पिता ने धान काटने वाली दरंती से पूजा के गले पर वार कर दिया। उसकी चीख सुनकर पति अजय और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों भाग गए। पूजा को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। पूजा और अजय की दो बेटियां तीन वर्षीय जानवी और एक वर्षीय मानवी है। रामसनेहीघाट के थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed