फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anger broke against liquor shop

शराब की दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 08 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 08 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anger broke against liquor shop
बाराबंकी में पल्हरी चौराहे पर शराब की दुकान बंद कराने के लिए हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर में नाका पैसार स्थित देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शनिवार की शाम सड़क जामकर प्रदर्शन किया। हाथ में झाडू व डंडा लेकर निकली महिलाएं करीब एक घंटे तक सड़क पर डटी रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे सीओ व कोतवाल ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करवाया। बताते चलें कि जिले में विरोध प्रदर्शन के चलते शराब की पांच दुकानें बंद करवाई गई हैं। इससे विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है।      
विज्ञापन


शहर के नाका पैसार के पास कई वर्षों से देशी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे किनारे की दुकानें हटाई गईं, लेकिन शहर के मार्ग को जिला मार्ग बना देने पर भी दुकानें नहीं हटाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाका पैसार की देशी शराब दुकान हटाने के लिए दर्जनों महिलाएं शनिवार को लाठी, डंडा व हाथ में झाड़ूू लेकर सड़क पर आ गईं। महिलाओं ने कहा कि आबादी के करीब शराब की दुकान होने से शाम होते ही पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है जिससे मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी ने मांग करते हुए कहा कि जब तक दुकान नहीं हटेगी, सड़क नहीं खोली जाएगी। कई महिलाएं सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगीं। इस बीच पहुंचे कोतवाल एसपी सिंह व सीओ सिटी संतोष सिंह ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करवाया।       

जिले में बंद हुई पांच शराब की दुकान       
लोगों के विरोध के चलते जिले में शराब की पांच दुकानें बंद की गई है। इनमें शहर के नाका पैसार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, कटरा मोहल्ले की देशी दुकान, मसौली के पिपरौली की देशी दुकान, नैनखेड़ा व चौबीसी हैदरगढ़ की देशी दुकानें बंद की गई है।

जिला आबकारी अधिकरी विपिन सहाय यादव ने बताया कि जिन दुकानों का विरोध हुआ है, उन्हें बंद किया गया है। कहा कि दूसरी जगह पर यह दुकानें शिफ्ट करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed