{"_id":"6971052abf3dfbd4db0930c6","slug":"an-anti-encroachment-drive-was-conducted-in-urban-areas-barabanki-news-c-315-1-brb1001-156954-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नगरीय निकायों में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नगरीय निकायों में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Wed, 21 Jan 2026 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
दरियाबाद नगर पंचायत में अतिक्रमण हटवाती ईओ शीलू अवस्थी।
बाराबंकी। नगरीय निकायों में अतिक्रमण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चला। अभियान के दौरान पॉलीथिन भी दुकानों से जब्त कर जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की टीम ने कोतवाली से बेगमगंज होते हुए धनोखर चौराहे तक अभियान के दौरान 32 ठेला हटवाए। 174 होर्डिंग्स हटवाई। नगर पालिका के टीओ कमलेश चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। अतिक्रमणकारियोें से भी एक हजार रुपये जुर्माना लिया गया। नगर पंचायत बंकी में अभियान के दौरान छुट्टा पशुओं को भी पकड़कर गोशाला भेजा गया। दुकानदारों को अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न रखने की कड़ी हिदायत ईओ मोहिनी केसरवानी ने दी।
हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार चौराहे से रायबरेली मार्ग व बछरावां मार्ग पटरी पर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। बछरावां मार्ग पर लिल्हौरा माइनर नहर पुल तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया गया। बछरावां मार्ग पर विवादित तालाब की भूमि पर संचालित मीट की दुकान भी ढहा दी गई।
देवा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत देवा में कुर्सी रोड व मजार रोड के साथ मुख्य मार्ग पर भी अतिक्रमण हटवाया गया। 20 जनवरी को अमर उजाला में पर्यटन नगरी देवा में अतिक्रमण से जाम की समस्यासंबंधी खबर भी प्रकाशित हुई थी। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा, इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर पंचायत दरियाबाद में ईओ शीलू अवस्थी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से लेकर दरियाबाद तिराहे तक सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटवाया गया। ईओ ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सिद्धौर नगर पंचायत सिद्धौर के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने चौकी इंचार्ज राम प्रकाश मिश्र के साथ अतिक्रमण हटवाया। पॉलीथिन की जांच में 3950 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।