फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   amrit mahotsav

जनांदोलन बन रहा है अमृत महोत्सव: उपेन्द्र

Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
01- बाराबंकी। रविवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित स्वच्छ भारत अभ? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रदेश सरकार में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती विभाग राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जनांदोलन बन रहा है। अमृत महोत्सव राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का आंदोलन है। राज्यमंत्री रविवार को भाजपा कार्यालय पर अमृत महोत्सव की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 12 मार्च से शुरू हुआ यह महोत्सव स्वच्छता अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसके जरिये आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए राष्ट्र भक्तों के शौर्य की कहानी घर-घर पहुंचानी है। इस मुहिम में देशवासियों में ऊर्जा और नयी चेतना का संचार करेगी। भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

बताया कि इसको लेकर खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग की ओर से प्रदेश में कई संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इस विषय में लोगों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक शरद अवस्थी, जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, करुणेश वर्मा, गुरु शरण लोधी, सीता शरण वर्मा, राम सागर कनौजिया, रोहित सिंह, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीन इंडिया के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ
प्रदेश सरकार में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती विभाग राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी रविवार को नगर पालिका हाल में क्लीन इंडिया के तहत मौजूद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं देवा तिराहा स्थित शंकर दयाल बाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही नगर पालिका में क्लीन इंडिया के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता पर हर किसी को ध्यान देना चाहिए। गांवों में गोष्ठियां आयोजित की जा रही है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुुरुआत नाले की सफाई कर की और कहा कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, इसमें हर किसी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed