{"_id":"8856a82c901fd7f77c2f998cd2ea0dc0","slug":"ambulance-fell-in-the-pit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में खंती में घुसी एंबुलेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में खंती में घुसी एंबुलेंस
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज को घर पहुंचाने के बाद वापस पीएचसी जैदपुर जा रही 108 नंबर एंबुलेंस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर खंती में जा घुसी। इसमें सवार चालक व ईएमटी घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया।
यह हादसा जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर गुरुवार करीब 11 बजे हुआ। एंबुलेंस पीएचसी जैदपुर से मरीज को सफदरगंज उसके घर छोड़ कर लौट रही थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय एंबुलेंस में पायलट वीरेंद्र प्रताप व ईएमटी अनुपम ही मौजूद थे। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं।
चालक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जर्जर मार्ग से बाइक सवार को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेेक लिया एंबुलेंस खंती में जा घुसी। एंबुलेंस के जिला प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पायलट व ईएमटी को मामूली चोट आई हैं और एंबुलेंस में ज्यादा नुकसान हो गया है।