फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा रद्द होने से शिव भक्तों में रोष

Thu, 24 Jun 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
बाराबंकी। श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के रद्द होने से शिव भक्तों ने एक स्वर में भारत सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराये जा सकते हैं, टूरिस्ट व पर्यटन स्थल, बाजार आदि खोले जा सकते है तो श्री अमरनाथ यात्रा को क्यों रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अमरनाथ सेवा संस्था ने शहर के प्रधान कार्यालय पर बैठक कर भारत सरकार, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के इस कदम की घोर निंदा की। जल्द से जल्द श्री अमरनाथ यात्रा को बहाल करने की मांग की। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सकुशल यात्रा को संपन्न न करा पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी असफलता है। बताया कि 2019 में धारा 370 को लेकर यात्रा को आधे समय में ही रोक दिया गया, 2020 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

अब पुन: कोरोना महामारी को माध्यम बनाकर 2021 की यात्रा को भी निरस्त कर दिया गया है। यह किसी सोची समझी साजिश के साथ किया जा रहा है। समिति के विधिक सलाहकार भरत लाल सिंह ने श्राइन बार्ड से अतिशीघ्र कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए यात्रा बहाल करने की मांग की। बैठक में सुशील मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुनील राठौर, मुकेश, रवि, यत्येंद्र समेत कई तहसील क्षेत्रों के सेवादार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed