अमर उजाला करेगा मेधावियों का सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जनपद के सात मेधावियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अमर उजाला की ओर से इन मेधावियों के सम्मान के लिए एक जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा-2015 में एक बार फिर से मेधावियों ने प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली पटेल ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के छात्र अपूर्व वर्मा ने प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त की।
इंटरमीडिएट में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की समीक्षा वर्मा व जकिया बानो और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा मिश्रा ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया। जबकि श्रीसांई इंटर कॉलेज की छात्रा नीलिमा सिंह व जय हिंद इंटर कॉलेज की रितु वर्मा ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया। इन मेधावियों को अमर उजाला की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन सभी सात मेधावियों को बाराबंकी से लखनऊ ले जाने व वापस लाने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है।
30 जून को लखनऊ जाएंगे मेधावी
सम्मानित किए जाने वाले जनपद के सात मेधावियों की सूची मिली है। इन मेधावियों को 30 जून की शाम को बस से लखनऊ ले जाया जाएगा। मेधावियों के रहने व भोजन की व्यवस्था की गई है। मेधावियों के संबंधित कॉलेजों को इस संबंध में सूचना दी गई है। यहां पर छात्रों का परिचय-पत्र बनाया जा रहा है। सम्मानित किए जाने वाले छात्र-छात्राओं के तीन फोटो, संपूर्ण विवरण, अंकपत्र की छायाप्रति 29 जून तक कार्यालय में जमा करने के निर्देश संबंधित कॉलेजों को दिए गए हैं। सभी मेधावी बस से 30 जून की शाम चार बजे जीजीआईसी नगर से लखनऊ के लिए प्र्रस्थान करेंगे। छात्रों के साथ एक-एक अभिभावक भी रहेंगे। मेधावियों व उनके अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था लखनऊ में की गई है। मेधावियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज के दो-दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।
-अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक