फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Amar Dubey's wife's health deteriorated, referred to Lucknow

अमर दूबे की पत्नी की तबियत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Amar Dubey's wife's health deteriorated, referred to Lucknow
बाराबंकी। कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में शामिल एनकाउंटर मारे गए अमर दुबे की पत्नी को शनिवार रात तबियत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार खून की उल्टियां व मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण महिला चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में विकास दुबे के सहयोगी व रिश्तेदार अमर दुबे को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था। उसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई उसकी नाबालिग पत्नी खुशी दुबे को न्यायालय के आदेश पर 14 सितंबर 2020 को जिले के किशोरी संप्रेक्षण ग्रह में लाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, खून की उल्टियां व मिर्गी के दौरे न रुकने के चलते महिला चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इससे पहले भी पहली नवंबर 2020 को भी उसे खून की उल्टियां व दौरे की दिक्कत होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार खुशी दुबे की मां दो दिनों से बाराबंकी में ही थी। ऐसे में भी बिकरू कांड जैसे चर्चित मामले से जुड़ी युवती की हालत बिगड़ने व उसे अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को नहीं दी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य ने बताया कि कानपुर के बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की शनिवार की रात हालत बिगड़ गई थी। उसे खून की उल्टियां और मिर्गी के दौरे आ रहे थे। ऐसे में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed