फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   akhilesh yadav

रिश्तों की याद दिला सियासी हलचल बढ़ा गए अख्निलेश

Sun, 28 Mar 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
बाराबंकी। बेनी और मुलायम की जोड़ी राजनीति में सबसे यादगार जोड़ी रही है। इटावा का सैफई और बाराबंकी का सिरौलीगौसपुर के विकास की नींव एक साथ रखी गई। ब्लॉक से लेकर तहसील का दर्जा भी एक ही कैबिनेट की बैठक में पास हुआ। राजनीति के उतार चढ़ाव में कभी मनमुटाव आया तो कभी पार्टी से अलग भी हुए पर रिश्तों की डोर टूटी नहीं। शायद यही कारण है कि आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रिश्तों पर खुलकर बोले।
विज्ञापन

कहा जिस तरह से बेनी बाबू नेताजी के साथ हमेशा खड़े रहे उसी तरह हम सभी समाजवादी राकेश के साथ खड़े हैं। उनका हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं है। मैं बाराबंकी पहली बार राकेश की शादी में आया था। यह बहुत कम लोगों को पता है। वह यहीं नहीं रुके। कहा आजादी के बाद वंचित और पिछड़ों को हक दिलाने के लिए जो संघर्ष नेताजी और बाबूजी ने किया और कभी सिद्धातों से समझौता नहीं किया, उसी संघर्ष की आज जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार को बेनी प्रसाद वर्मा की पहली पुण्यतिथि पर पहुंचे अखिलेश ने प्रतिमा का अनावरण करने से पहले उनकी पत्नी मालती वर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो इस मौके पर राकेश वर्मा ने पत्नी, बेटियों और भाई के साथ अखिलेश की अगुवानी में कोई कसर बाकी नहीं रखी। मंच पर पहली बार परिवार की इतनी सक्रियता दिखी। अपने भाषण में राकेश ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि आपके घर कब चलें तो हमने कहा था हम बताएंगे। एक माह पहले कार्यक्रम तय हो गया था पर कुछ लोगों ने मेरे समाज को भड़काने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर आज बाबूजी और नेताजी के विचारों को मानने वालों की भीड़ ये संकल्प लेकर जाए कि साल 2022 में अखिलेश को सीएम बनाएंगे। यहीं बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखिलेश ने भाषण के दौरान जहां पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का जिक्र कर अंदर होने वाले फैसलों में उनके शामिल होने का संतुलन भी बनाया।

चुनावी वर्ष में सपा अध्यक्ष पार्टी के भीतर संतुलन, भरोसा और जोश का सामंजस्य पैदा कर सबको सिर्फ 22 में समाजवादियों की सरकार बनाने का संदेश दिया। नपेतुले शब्दों में उनके भाषण के निहितार्थ निकाले जाएं तो चाहे जो हो पर आज का ये पूरा आयोजन बाराबंकी से एक चुनावी शंखनाद है। जिसे लेकर जितनी हलचल पहले थी उससे ज्यादा अखिलेश के जाने के बाद और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed