फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After sterilization 27 women lying on the floor

नसबंदी के बाद 27 महिलाओं कोे फर्श पर लिटाया

Thu, 11 Aug 2016 11:47 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 11 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
After sterilization 27 women lying on the floor
बाराबंकी में बरौली सीएचसी में बृहस्पतिवार को नसबंदी के बाद फर्श पर लिटाई गई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी जाटा बरौली के महिला नसबंदी कैंप में डॉक्टर ऑपरेशन के बाद महिलाआें को सीलनभरे फर्श पर लिटाते रहे। कुछ की तो हालत भी गड़बड़ा गई। सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


बंकी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा बरौली मेें गुरुवार को नसबंदी कैंप में आशा बहुओं द्वारा 37 महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए लाया गया था। कैंप में आलम यह था कि डॉक्टर ही दस बजे तक नहीं पहुंचे, इसके चलते महिलाओं को घंटों इंतजार करना  पड़ा।
विज्ञापन


जब अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश कुरील पहुुंचे तो महिला चिकित्सक नदारद मिलीं जिससे नसबंदी से पहले की जांच भी बिलंब से हुई। कुछ देर बाद पुरुष डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। जांच के बाद सर्जन एमके गुप्ता ने महिलाओें की नसबंदी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसबंदी कराने आई राधा देवी, संतोष, पम्मी निवासी नारे का पुरवा, जोशम निवासी पल्हरी डल्लू खेड़ा की पुष्पादेवी व ज्वारी की उमादेवी समेत 27 महिलाओं कोे ऑपरेशन थियेटर से निकालकर बेड पर न लिटा कर सीलनयुक्त फर्श पर लिटा दिया गया।

इस दौरान कुछ महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर द्वारा जमकर लापरवाही बरती गई। ऑपरेशन के बाद कुछ महिलाएं तो दवाओं के अभाव में फर्श पर छटपटाती रहीं।


महिला नसबंदी कैंप में नसबंदी के बाद मरीजों को बेड पर न लिटाकर फर्श पर लिटाना गंभीर मामला है। मामले की जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed