{"_id":"68910cb4f7101c98060b4df1","slug":"after-a-fight-with-his-wife-a-young-man-hanged-himself-and-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145157-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका युवक, मौत
Tue, 05 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के कोंडवा गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
पुलिस के अनुसार कोंडवा गांव निवासी राधेश्याम (45) के एक पुत्री का विवाह हो चुका है। घर में पत्नी व चार साल का बेटा है। रविवार रात राधेश्याम शराब के नशे में घर लौटा था। इस दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर गांव में ही एक परिचित के यहां चली गई। सुबह जब पत्नी वापस घर लौटी तो उसने राधेश्याम को फंदे से लटका पाया। कुर्सी थाने के एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक ने नशे की हालत में पत्नी से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। (संवाद)