फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Adorned the wrists of brothers, sisters receive gifts

सजी भाइयों की कलाई, बहनों को मिले तोहफे

Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Adorned the wrists of brothers, sisters receive gifts
सजी भाइयों की कलाई - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के प्यार व अटूट रिश्ताें को और मजबूत करता रक्षाबंधन पर्व कलाई पर स्नेह के साथ राखी बांधकर व रक्षा के संकल्प के साथ पूरे जिले में मनाया गया। गुरुवार को राखी बांधकर बहनाें ने भाइयाें की लंबी आयु की कामना की, वहींभाइयाें ने नगदी व मनमाफिक गिफ्ट भी दिए। इस पर्व को लेकर पूरे दिन शहर व ग्रामीण इलाकाें में चहल पहल रही। 
विज्ञापन


पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। शहर में तमाम स्थानाें पर छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानें सजीं, तो राखी की दुकान सजाए दुकानदार बहनाेेंके आने का इंतजार करते रहे। निकट व दूर रहने वाली बहनों का भाइयाें के घर पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन चला।
विज्ञापन


बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें की भीड़ लगी रही। अपने पति या अन्य परिवारीजनाें के साथ विवाहित बहनें भाइयाें के घर पहुंची। घराें में पर्व को लेकर खुशियां दोगुनी रहीं, खासकर सबसे ज्यादा नन्हे-मुन्ने बच्चे चहकते रहे। सुबह से घर पर बहनाें ने थाल में टीका, राखी, दूब आदि तैयार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयाें के माथे पर तिलक कर राखी कलाई पर बांधने के बाद जहां भाइयाें ने स्वेच्छा से बहनाें को गिफ्ट दिया, वहीं बहनाें की जिद भी भाइयाें को पूरी करनी पड़ी। मंदिराें में भी सुबह दर्शन व पूजन होता रहा। रक्षा बंधन पर्व पर बाजार में भारी भीड़ रही। वहीं जैदपुर, मसौली, सुढियामऊ, हैदरगढ़, रामनगर समेत पूरे जिले में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

बंदियों को राखी बांधने को उमड़ी बहनें
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए गुरुवार को बहनों की भारी भीड़ उमड़ी। रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष मुलाकात कराई। रक्षाबंधन के दिन जेल प्रशासन ने सैकड़ों महिलाओं को भाइयों से मिलाने के लिए विशेष मुलाकात कराई।

राखी बांधने के लिए बहनों को धूप में लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ जुटी रही। राखी बांधने का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। 


मेले में बच्चों ने की मस्ती
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर के मोहल्ला पचघरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मेें गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने झूलों पर झूल कर मस्ती की। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने की दुकान, मिट्टी से बने बर्तनों की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही। मेला पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर बड़ा ठाकुरद्वारा में पूजा अर्चना की। अधिक भीड़ के चलते मेला देर रात तक गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed