फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Adolescent found dead in Mothri canal

मौथरी नहर में मिला डूबे किशोर का शव

Thu, 01 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 01 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Adolescent found dead in Mothri canal
जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव के निकट नहर में डूबे युवक का शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व नहर में डूबे किशोर का शव जैदपुर थाना क्षेत्र की मौथरी नहर में बृहस्पतिवार की सुबह मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। नहर में शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर परिवारीजन भी पहुंच गए जिन्होंने शव की पहचान मो. आसिफ के रूप में की है।  
विज्ञापन

    
मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी मो. जावेद का पुत्र आसिफ (17) अपने दोस्तों के साथ शहाबपुर नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। गर्मी के कारण नहर में नहाने गया किशोर पानी में पैर नही पाता था। जिसके चलते नहाते समय वह पानी में डूब गया था।
विज्ञापन


नहर में डूबे किशोर का कोई पता न चलने से नाराज ग्रामीणों ने बुद्धवार को उग्र होकर बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर घंटों जाम लगा दिया था। किशोर के शव का पता लगाने के लिए पीएसी व गोताखारों के साथ परिवारीजन व कस्बे के लोग भी नहर में खोज रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु नहर में डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौथरी गोठिया नहर में पानी बहाव के चलते ग्रामीणों ने एक शव को बहते हुए देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सौ नंबर पीआरवी व जैदपुर पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पीआरवी व जैदपुर पुलिस ने शव को ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर से बाहर निकाला गया। नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व कस्बे के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने शव की पहचान शहाबपुर नहर में डूबे आसिफ के रूप में कर ली है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed