फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Action to be taken against forced tagging of fertilizers: DM

उर्वरकों की जबरन टैगिंग पर होगी कार्रवाई : डीएम

Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken against forced tagging of fertilizers: DM
बाराबंकी। खाद की कालाबाजारी और जबरन टैगिंग रोकने के लिए डीएम ईशान प्रताप सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बृहस्पतिवार को लोक सभागार में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर-अनुदानित उत्पादों की टैगिंग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उप कृषि निदेशक उमेश कुमार ने बताया कि पीएम-कुसुम योजना के तहत 104 किसानों के खेतों पर सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। एग्रीजंक्शन योजना के तहत चयनित 15 लाभार्थियों को जल्द ही आरसेटी में 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके अलावा, जनपद में 84 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि खरीफ अभियान के तहत ढैंचा और धान के बीजों का शत-प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि दलहन और मिलेट्स बीजों का वितरण तेजी से जारी है। कृषि यंत्रों की बुकिंग 10 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। बैठक में सीडीओ, पद्मश्री राम सरन वर्मा, कृषि अधिकारी राजित राम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उर्वरक थोक विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed