{"_id":"5fad76008ebc3e9bf85206eb","slug":"action-barabanki-news-lko549943024","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगाही के मामले में कोठी थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगाही के मामले में कोठी थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र के एक व्यापारी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये वसूलने के मामले में कोठी थाना प्रभारी शैलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। यह कार्रवाई एसओ व आरोपी एक सिपाही की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। टीएसआई रितेश पांडेय को कोठी थाने का प्रभारी बनाया गया
मसौली क्षेत्र के भूलीगंज निवासी राहुल सिंह को 16 अक्टूबर को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये वसूलने के मामले में एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को एसओ कोठी शैलेश यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। इस मामले में सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह ने अपनी जांच में एसओ को क्लीन चिट दी थी। सीओ की ही रिपोर्ट पर उगाही के मामले में सिपाही जमाल, नीलेश व आशीष तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस की विवेचना सीओ सदर रामसूरत सोनकर कर रहे हैं। बुधवार को एसओ कोठी व एक सिपाही के बीच व्यापारी के अगवा करने वाली रात का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसमें सिपाही द्वारा एसओ को पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है। इसके बाद एसओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले की विवेचना करने वाले अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।