फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused of the murder of police sub inspector failed to apprehend

बीएसएफ दरोगा के हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sun, 27 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 27 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of the murder of police sub inspector failed to apprehend
मृत बीएसएफ दरोगा अपनी बहन के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर में बीच बाजार गोलियों से भूनकर मारे गए बीएसएफ दरोगा की हत्या में आरोपी दो सगे भाईयों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं इस मामले में एसपी ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों के व्यापारिक प्रतिष्ठान सीज करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, शनिवार को बीएसएफ के अधिकारियों ने परिवारीजनों से फोन पर वार्ता कर ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लखपेड़ा बाग निवासी अविनाश रस्तोगी (26) जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में दरोगा के पद पर तैनात था। अविनाश की शुक्रवार को ईशानी के साथ शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशानी अविनाश के सौतेले भाई विकास रस्तोगी की साली है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे धर्मशाला के पास सौतेले भाई ने अविनाश रस्तोगी की ताबड़तोड़ गालियां मारकर हत्या कर दी थी। वहीं शुक्रवार देर रात एसपी राजू बाबू सिंह ने दरोगा के घर जाकर परिवारजनों से बात भी की।

एसपी ने बताया कि हत्या आरोपी विवेक रस्तोगी उर्फ  दीपू व विकास रस्तोगी उर्फ  छोटू के खिलाफ रासूका की कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए है। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमों को लगाने की बात कही। आरोपी विकास व विवेक के पास एक ऑटो मोबाइल कंपनी की एजेंसी व एक सराफा दुकान है।


इन दोनों पर पुलिस ने ताला लगवा दिया है। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि आरोपियो की दुकानें व बाइक एजेंसी को सीज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है साथ ही आरोपियों के शस्त्र लाइसेेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed