फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused of conversion caught in 24 hours

Barabanki News: धर्मांतरण का आरोपी 24 घंटे में दबोचा

Mon, 16 Sep 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of conversion caught in 24 hours
 बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया लवजिहाद का आरोपी मो.आजम जैदी।
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने लव जिहाद के मामले में आरोपी आजम जैदी को रविवार को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की युवती ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वर्ष 2016 में श्रीनगर कॉलोनी निवासी मो. आजम जैदी ने खुद को हिंदू व अपना नाम अमन बताते हुए प्रेमजाल में फंसाया। प्यार के नाम पर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती को पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। लेकिन आजम उसे बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर निकाह कर लिया।
विज्ञापन

युवती के अनुसार 2017 में जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो युवक धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही इस मामले में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार बना सहारा
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। बचाव को लेकर कई प्रयास हुए मगर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता की एक बच्ची भी है। उसका नाम फिर बदल दिया गया है। पीड़िता अपने परिवार के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed