{"_id":"645e9ee440ed7b39250db1c4","slug":"accused-of-burning-household-ashes-including-hut-barabanki-news-c-13-1-232044-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झोपड़ी समेत गृहस्थी राख, फूंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झोपड़ी समेत गृहस्थी राख, फूंकने का आरोप
Sat, 13 May 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
- मोबाइल चोरी से उपजा विवाद, मौके की निगरानी बढ़ी
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक गरीब व्यक्ति की झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी मालिक ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप निराधार पाया गया। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी महार गांव निवासी मो. रईस शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामनगर कोतवाली पहुंचा। पुलिस को उसी से पता चला कि कुछ लोगों ने उसका घर फूंक दिया है। यह सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामले को तूल पकड़ते देख एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। रईस का आरोप था कि गांव के सोनू ने उसका मोबाइल चोरी कर दिया था और वापस मांगने पर एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर झोपड़ी में आग लगाई। हालांकि करीब 4 घंटे की जांच पड़ताल के बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र ने बताया कि झोपड़ी फूंकने का आरोप निराधार है। रईस ने स्वयं आग लगाई है। विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस काफी सतर्क हो गई है और गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। पूरा दिन यहां पुलिस तैनात रही। संवाद