Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused in the rape and murder of a young girl shot during an encounter; arrested

Barabanki News: बालिका से दुष्कर्म हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused in the rape and murder of a young girl shot during an encounter; arrested
मुठभेड़ में घायल उत्तम सिंह को ले जाती पुलिस। 
हैदरगढ़। क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 साल की बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने शव बरामद किया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की पांच टीमों ने आरोपी उत्तम सिंह को घेर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन

बालिका के पिता श्रमिक हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव से करीब एक किमी दूर खेत में धान तैयार करने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक जगह पर ट्रक से मौरंग उतारने का बुलाया आ गया। बेटी ने भूख लगने की बात कही तो वह बेटी को साथ में लेकर माैरंट उतारने के लिए चला गया। गांव की आबादी से करीब 500 मीटर दूर बेटी को छोड़ दिया और घर जाकर खाना खाने के बाद मां के लिए भी खाना ले जाने की बात कहकर वह मौरंग उतारने चला गया। शाम को करीब पांच बजे मां घर पहुंची तो पता लगा बेटी घर नहीं आई है। एक घंटे तक तलाश के बाद बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन

पिता व चाचा ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने उनको जानकारी दी कि उन्होंने बच्ची के पास उत्तम सिंह को देखा था। करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। डेढ़ घंटा बाद पुलिस गांव पहुंची और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान रात करीब आठ बजे बच्ची के चप्पल व पजामा गांव के खड़ंजा मार्ग से करीब तीन सौ मीटर दूर पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सक्रिय हुई और रात करीब सवा 11 बजे पुलिस ने उत्तम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी ने पुलिस की पांच टीमें गठित कर तत्काल बच्ची व उत्तम सिंह की तलाश शुरू करवाई। कपड़े व चप्पल मिलने वाले स्थान से डेढ़ सौ मीटर दूर एक पुराने कुएं में पानी के अंदर बच्ची का निर्वस्त्र शव उतराता हुआ मिला।
पुलिस की तीन टीमें उत्तम सिंह की खोजबीन में लगा दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्ची के गांव से करीब तीन किमी दूर एक गांव में आरोपी उत्तम पुलिस को दिख गया। उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल हालत में गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व दो खोखे बरामद करते हुए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

आरोपी को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पर फायरिंग करने व तमंचा बरामदगी की रिपोर्ट अलग से दर्ज की जा रही है। घटना के प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जाएगी। फॉरेंसिक एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन और विश्लेषण कर दोषी के विरुद्ध ठोस साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रवीना त्यागी, एसपी

.......................

खराब आचरण के कारण पत्नी भी छोड़ गई

आरोपी उत्तम सिंह मूल रूप से सुबेहा के थलवारा गांव का निवासी है। ननिहाल में मामा के कोई संतान न होने से वह पिछले कई साल से यहीं रहता था। उसके माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। करीब चार साल पहले विवाह हुआ था, एक बेटा भी है, मगर आचरण व नशे का आदी होने के कारण कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहती है।


.......................

चोरी व एनडीपीएस में जेल जा चुका है उत्तम

आरोपी के खिलाफ रायबरेली के शिवगढ़ थाने में चोरी व एनडीपीएस की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में वह जेल भेजा गया था और जमानत पर छूटा था। पुलिस ने उसके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में भी छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed