फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

सड़क हादसों में रेलवे के इंजीनियर समेत दो की मौत

Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में रेलवे के सीनियर इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक इंजीनियर उत्तराखंड के निवासी है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूरन सिंह (53) निवासी दिलीप सलोइया, थाना खटीमा, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखंड की मौत हो गई। पूरन सिंह की तैनाती रेलवे विभाग में सीनियर इंजीनियर की पोस्ट पर तैनात थे। इनकी पोस्टिंग महमूदाबाद जिला सीतापुर में थी। रविवार की शाम किसी काम के लिए बाइक से हुए थे तभी भगौली के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है व हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में, शहर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। ग्राम बहादुरपुर असेनी निवासी सुभाष यादव (18) पुत्र रामपाल यादव लखनऊ में निजी कंपनी के ऑफिस में काम करता था। सोमवार की सुबह वह बाइक से ऑफिस जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे असेनी मोड़ के पास डीसीएम ने सुभाष की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम सहित चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed