{"_id":"5e0ce69e8ebc3e87db426a7a","slug":"accident-barabanki-news-lko5007817159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मपुरखाला में लखनऊ से घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को सूरतगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त बाइक पर चार लोग सवार थे।
सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के किठुरी घाट निवासी मनोज पुत्र दिनेश 24, नितेश पुत्र सोभा 25, छोटू पुत्र सिंधू 17 जो मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी पिंटू उर्फ अनुराग पुत्र संतोष शुक्ला के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लखनऊ से घर लौट रहे थे।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के झंझरा मार्ग के फिरोजपुर के निकट पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया जहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।