फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

श्रद्वालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, सात घायल

Mon, 07 Oct 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
सफदरगंज क्षेत्र में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोटवाधाम से लौट रहे श्रद्वालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार सात लोग घायल हो गए। ट्रॉली में बच्चों समेत 35 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सफदरगंज क्षेत्र के बघेलापुरवा के 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोमवार को कोटवाधाम मंदिर दर्शन करने गए थे। शाम को लौटते समय मोहम्मदाबाद के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ पुलिस को बुलाया। पुलिस ने सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य कई लोगों को मामूली चोट लगी आई है। राजेंद्र प्रसाद, इनहौना, किरन, गीता, नंदकिशोर, विशंभर व नितीश को भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक बाइक सवार आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed