फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। बारिश के चलते जिले में मकान व दीवार गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र में दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उधर कोठी क्षेत्र में मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। सोमवार को पूरे दिन फुहारें पड़ती रही।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के बारीखेरा मजरे अंसारी में सोमवार की सुबह शारदा (58) खेत से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के मक्कू रैदास की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में शारदा दब गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे मलबा से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शारदा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शारदा के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में सोमवार को मिथिलेश कुमार मिश्रा का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। हालांकि घर में किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा बच गया। मकान गिरने से मिथिलेश के छह सदस्यों वाले परिवार के सामने इस मौसम में सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। लेखपाल को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed