{"_id":"5d5c44a68ebc3e6c1750f0ec","slug":"accident-barabanki-news-lko477269535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। स्कूल से वापस लौट रही साइकिल सवार एक छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। हैदरगढ़ कस्बे में हुए हादसे के बाद पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक को पकड़ा है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पेचरुआ गांव निवासी प्रेमचंद की पुत्री निकेता (16) हैदरगढ़ कस्बे के जीजीआईसी कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर स्कूल से छूटने के बाद वह साइकिल से घर जा रही थी। सुबेहा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को घेरकर चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से छात्रा को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। निकेता तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।