{"_id":"5d599e268ebc3e89e27376f1","slug":"accident-barabanki-news-lko476887762","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दो वाहनों की भिड़ंत में एक यात्री की जान चली गई। साथ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को फतेहपुर से सवारियों को लेकर सूरतगंज जा रहा टेंपो को ग्राम चंदूरा के पास सामने से आ रहे छोटे मालवाहक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो में सवार सीतापुर के ग्राम सेवरा थाना रामपुर कला निवासी नरेंद्र सिंह, एंडौर गांव की रुबी, ढकवा के जगदीश, बनमऊ के पवन कुमार व रेखा देवी, सूरतगंज के किस्मतुल व जावेद के साथ टेंपो चालक जरखा निवासी गुड्डू यादव घायल हो गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किए गए नरेंद्र सिंह की मौत हो गई है। हादसे के बाद मालवाहक का चालक मौके से भाग निकला। एसओ मनोज शर्मा का कहना है कि वाहनों को कब्जे में लेने के साथ चालक का पता लगाया जा रहा है।