फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

सड़क हादसों में चार की मौत, सिपाही व छात्रा गंभीर

Sun, 18 Aug 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। शहर में रोडवेज बस की टक्कर से बीएससी की छात्रा और जैदपुर में एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर मंजीठा गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक में हरख की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के पास बैठा कोठी निवासी इरफान उर्फ गुड्डू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक का चालक कौशल पांडेय निवासी अमेठी घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

देवा क्षेत्र के ग्राम खरहरा निवासी शिव मूर्ति (18) पुत्री राजाराम शहर के सरदार पटेल महिला कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह साथी छात्रा आरती के साथ बस स्टेशन जा रही शिवमूर्ति को रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस छात्रा के दोनों पैरों को कुचलते हुए निकल गई। आरती बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। बस को छोड़कर चालक भाग निकला। इस हादसे के वक्त शहर में बस स्टेशन पर बसों की फिटनेस की जांच करवा रहे एआरएम आरएस वर्मा ने उक्त हादसा बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक का चालक रामू (25) निवासी ग्राम रसेहरा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली की मौत हो गई। खलासी राकेश घायल हो गया। सफदरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह साइकिल सवार अकबर अली (75) निवासी ग्राम इचौलिया को अयोध्या हाईवे पर किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर जैदपुर थाने का सिपाही धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार रात बाइक से गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को जिला अस्पताल से बलरामपुर अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बाक्स-
फोटो-37
बाइक पर सवार थे चार, एक की मौत
मसौली क्षेत्र के पूरे भगाई निवासी विपुल कुमार (22) बाइक से तीन अन्य लोगों के साथ शनिवार शाम रामनगर जा रहा था। रानीबजार-त्रिलोकपुर मार्ग पर मोहड़वा पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मलखान (23), रामाधीन (22) व फतेहपुर के दौलतपुर निवासी विजय कुमार व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से तीन घायलों को सीएचसी रामनगर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने विपुल को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को जिला स्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायण पांडेय ने बताया कि हादसे के वक्त एक बाइक पर चार लोग सवार थे। घायल विजय अपने रिश्तेदार के यहां गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed