{"_id":"5d4f08498ebc3e6ce3783fc6","slug":"accident-barabanki-news-lko4757916174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। महमूदाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटा तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
पुलिस के मुताबिक कुर्सी क्षेत्र के कस्बा निंदूरा निवासी फुरकान (22) पुत्र शकील शनिवार दोपहर गांव के राशिद (25) के साथ बाइक से लखनऊ जा रहा था। महमूदाबाद मार्ग पर प्रेरणा महाविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने युवक के शव को रख कर मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद कुर्सी, घुंघटेर, बड्डूपुर व फतेहपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक रोड जाम होने के बाद पहुंचे सीओ रामनगर उमाशंकर सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।