फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

गोंडा के सीडीओ की कार टकराई

Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। गोंडा के सीडीओ की सरकारी कार शनिवार दोपहर हाईवे पर एक ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे के वक्त कार में सवार चालक व गनर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोंडा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार की सरकारी कार लेकर गनर के साथ चालक रमेश चंद्र शनिवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रहा था। वाहन में सीडीओ मौजूद नहीं थे। मसौली थाना के नजदीक हाईवे पर चल रहे ट्रक ने एक साइकिल सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही सीडीओ गोंडा की कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ट्रक चालक वाहन समेत चला गया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed