फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बालक की मौत, पांच घायल

Tue, 23 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार एक बालक की मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा फतेहपुर क्षेत्र में कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अयोध्या के ढिलवल गांव निवासी सचेंद्र (40), पत्नी विनय कुमारी(35), पुत्री उपासना (14), पुत्र नमन (5) और परिवार की पूजा (25) पत्नी शैलेश मिश्रा व पूजा के पुत्र आभाष (2) के साथ मंगलवार को घर जा रहे थे। कार सचेन्द्र चला रहे थे। अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र में कल्याणी नदी के निकट एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां पर नमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर निवासी विनीत कुमार (30) व रवि (22) सोमवार रात सड़क किनारे स्थित खेत से लौट रहे थे। दशरथपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान विनीत की मौत हो गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed