फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Abhishek of Mahadev was done with the water of faith

Barabanki News: आस्था के जल से किया महादेव का अभिषेक

Mon, 14 Aug 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Mahadev was done with the water of faith
महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थनगरी में सावन के छठे सोमवार पर त्रयोदशी के विशेष योग का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस विशेष योग में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया था।
विज्ञापन



दूरदराज के क्षेत्रों से भक्त कांवड़ लेकर गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते महादेवा पहुंच रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी पैदल यात्रा कर अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए आ रहे हैं। भक्ताें के स्वागत और भोजन के लिए जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। महादेवा पहुंचे भक्त सबसे पहले यहां के पवित्र अभरण सरोवर में स्नान करते दिखाई दिए। भव्य शृंगार, पूजा व आरती के बाद से ही शिवभक्त आस्था का जल लेकर लाइन में खड़े हो गए।
विज्ञापन



मध्यरात्रि 12:15 बजे शंखनाद के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने आराध्य देव का जल, फूल, बेलपत्र, अक्षत, इत्र, गुलाल से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। महादेवा मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री के अनुसार सावन के छठे सोमवार के दिन ही त्रयोदशी होने के कारण यह बहुत ही शुभ योग है। इस विशेष दिन पर पूजन करने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन के छठे सोमवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत एसडीएम अनुराग सिंह व सीओ हर्षित चौहान मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। मेले में 30 सीसीटीवी कैमरे व 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। एसडीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed