{"_id":"685073df0642b04c8209082f","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-with-a-dumper-his-wife-and-daughter-are-in-critical-condition-barabanki-news-c-315-1-brp1006-141727-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर
Tue, 17 Jun 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पत्नी और बच्ची के साथ जा रहे युवक की बाइक एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी पत्नी का पैर टूट गया, जबकि मासूम बेटी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी रामकुमार (33) चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम वह अपनी पत्नी अंजलि (30) और बेटी आराध्या (4) के साथ बाइक से लखनऊ जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर दारापुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के पिता पांचू लाल और तीन भाई बदहवास हो गए। शहर कोतवाल आरके राणा कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)