{"_id":"637370914757b009be4fce48","slug":"a-leopard-get-caught-in-a-trap-in-barabanli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: खरगोश पकड़ने वाले के जाल में फंसा तेंदुआ, फिर गन्ने के खेत में हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: खरगोश पकड़ने वाले के जाल में फंसा तेंदुआ, फिर गन्ने के खेत में हुआ लापता
Tue, 15 Nov 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:31 PM IST
सार
बहराइच में एक तेंदुए का पैर बिछाए गए जाल में फंस गया। हालांकि, कुछ देर बाद वह जाल से छूट कर पास के खेत में गायब हो गया।
विज्ञापन
पास के खेत में चला गया तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोश और चूहे पकड़ने के लिए नहर पटरी पर बिछाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। देखते-देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान दहाड़ मारते हुए तेंदुआ किसी तरह निकल कर भाग निकला। वन विभाग की टीम इलाके में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदऊपारा के पास से निकली नहर पटरी पर खानाबदोश बिरादरी के लोगों द्वारा खरगोश और चूहा पकड़ने के लिए नहर की पटरी पर जाल बिछाया गया था। जाल में छल्ले लगे थे। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा कि छल्ले में तेंदुए का पैर फंस गया है। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए : सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार ने 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट
इस दौरान तेंदुआ अपना पैर छुड़ाकर पास में ही गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पाने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि कांबिंग की जा रही है।