{"_id":"6aca9a63e4e1d7e1f50e6699","slug":"a-glimpse-of-vaishno-devi-or-a-journey-through-the-cave-to-seek-the-mothers-blessings-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181486-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वैष्णो देवी की झलक तो कहीं गुफा से होकर मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वैष्णो देवी की झलक तो कहीं गुफा से होकर मां के दर्शन
Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
अंबौर गांव स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर पर नवरात्र पर रहेगा मेला। रामनगर के रानीगंज में वैष्णो
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार सुबह विशेष आरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे। इस बार कहीं मां वैष्णो देवी के दरबार की तर्ज पर पहाड़ बनाए गए हैं तो कहीं गुफा से होकर श्रद्धालु मां के दर्शन करेंगे।
शहर के बड़ी देवी मंदिर, मुड़कट्टी देवी मंदिर, सत्यप्रेमी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर और लखपेड़ाबाग के भवानी देवी मंदिर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। बड़ी देवी मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मुख्य बाजार से मंदिर जाने वाले रास्ते पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
आवास विकास कॉलोनी में गुफानुमा पंडाल बनाया गया है, जबकि मझपुरवा में पहाड़ की तर्ज पर सजावट की गई है। हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, फतेहपुर, रामनगर और कोठी समेत कई कस्बों में भी पंडाल तैयार किए गए हैं। मसौली क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
मंदिरों के बाहर लगेंगे मेले
सफदरगंज क्षेत्र के प्राचीन मां ज्वालामुखी देवी मंदिर, सतरिख के मां सैलानी देवी मंदिर और बीबीपुर स्थित मां शक्तिपीठ पर नवरात्र के दौरान मेले लगेंगे। यहां पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहेगी।
रानीगंज में तैयार हुआ पहाड़
रामनगर के रानीगंज में दुर्गा जागरण समिति ने मां वैष्णो देवी के दरबार की तर्ज पर पहाड़ तैयार किया है। निर्माण में प्लास्टिक की बोरियों के इस्तेमाल पर प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी आपत्ति जताई थी। इसके बाद अनुमति को लेकर मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार सुबह प्रशासन से पहाड़ निर्माण की अनुमति मिलने के बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली।