फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A girl from Prayagraj was found wandering, investigation started

Barabanki News: भटकती मिली प्रयागराज की युवती, छानबीन शुरू

Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A girl from Prayagraj was found wandering, investigation started
हरख (बाराबंकी)। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर सतरिख क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास बृहस्पतिवार को एक युवती संदिग्ध हालात में भटकती मिली। करीब 24 वर्षीय युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और बहुत ज्यादा स्पष्ट बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने नाम के साथ पता प्रयागराज का धूमनगंज इलाका बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से युवती को संरक्षण में लेकर थाने लाई। सी-प्लान एप के माध्यम से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर से ही युवती हरख और मंजीठा गांवों के बीच भटकती दिखी। शाम होते-होते वह नानमऊ और मंजीठा के बीच सड़क किनारे बैठी मिली। उसे देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लोगों ने उसे खाना-पानी देकर हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसने प्रयागराज निवासी होने की बात कही जिससे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में कई प्रकार की चर्चा रही। कई तरह के सवाल उठते रहे कि युवती इतनी दूर प्रयागराज से बाराबंकी कैसे पहुंची और क्या इसके पीछे कोई गिरोह तो नहीं।


पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश से इन्कार किया है और कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सतरिख थाने के एसएचओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह भटकते हुए यहां तक आ गई। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed