{"_id":"57094c9a4f1c1b302dc810c8","slug":"a-fire-burned-42-acres-of-wheat-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 42 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 42 बीघा गेहूं की फसल जली
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आग से जली फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोला, बसारा व बिशुनपुर गांव में शनिवार की दोपहर खेतों में अलग-अलग कारणों से आग लगने से करीब 42 बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर, सतरिख थाना क्षेत्र के नींदनपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बसारा में खेतों के ऊपर से 11000 वोल्ट की एचटी लाइन गुजरी है। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तार से चिंगारी निकलने से गेहूं की फसल में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
आग से निर्मला देवी, देशराज, शिवकुमार, रामलखन, रामप्रवेश, विपिन कुमार, संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नींदनपुर निवासी मयाराम के घर में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
देवा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम कोला में गेहूं की फसल की थ्रेसर से मड़ाई के दौरान शनिवार की दोपहर लगी आग में गणेश रावत व चंद्रिका रावत की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने बीड़ी पीकर फेंकी है, जिससे यह आग लगी है। वहीं, तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के विशुनपुर (मुरावनपुरवा) गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से आशाबली, गुरुदीन, इमरान, महेश, रोशन, की लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। क्षेत्र के दुलारपुरवा में मंजीत के घर पर आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी एक पड़िया की मौत हो गई।