फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A childhood smothered in wood smoke

Barabanki News: लकड़ी के धुएं में सुलगता बचपन

Mon, 16 Mar 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A childhood smothered in wood smoke
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों मिड-डे मील की खुशबू कम और अव्यवस्था का धुआं ज्यादा नजर आ रहा है। जिले के लगभग 2700 स्कूलों में रसोई गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति न होने से मध्याह्न भोजन व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आलम यह है कि जो हाथ कभी ब्लैकबोर्ड पर चॉक चलाते थे, वे अब गैस एजेंसियों के बाहर खाली सिलिंडर लेकर कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। अभिभावकों को कहना है कि सिलिंडर न होने से स्कूलों में लकड़ी के धुएं में बचपन सुलग रहा है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हर महीने करीब 8700 गैस सिलिंडरों की खपत होती है। समय पर रिफिल न मिलने के कारण कई स्कूलों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य छोड़कर स्वयं गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है, बल्कि नौनिहालों की पढ़ाई का भी कीमती समय बर्बाद हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि अगर मास्टर साहब गैस की जुगाड़ में ही लगे रहेंगे, तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन?
विज्ञापन

जिन स्कूलों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, वहां मजबूरी में पुराने दौर की तरह लकड़ी के चूल्हों पर खाना पकाया जा रहा है। धुएं के बीच रसोइया भोजन तैयार कर रही हैं, जिससे परिसर का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सुस्ती ने बढ़ाई मुसीबत
हैरानी की बात यह है कि इस संकट का समाधान फाइलों में दबा हुआ है। जिला पूर्ति विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से विद्यालयवार सिलिंडरों की सूची मांगी थी, ताकि आपूर्ति की ठोस व्यवस्था की जा सके। लेकिन बीएसए कार्यालय की सुस्ती के चलते अब तक यह सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed