फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A bus carrying 32 passengers collided with a dumper from behind, injuring four.

Barabanki News: डंपर में पीछे से टकराई 32 यात्रियों से भरी बस, चार घायल

Fri, 05 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A bus carrying 32 passengers collided with a dumper from behind, injuring four.
इसरौली। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर-देवा मार्ग पर बृहस्पतिवार को यात्रियों से भरी परिवहन निगम की बस एक डंपर में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा से बस यात्रियों को लेकर बाराबंकी जा रही थी। तेज आवाज के साथ भिड़ंत होने से बस में सवार करीब 32 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बस में सवार घायल यात्रियों में रंजीतपुर निवासी रामकली और सुमन, बसंतपुर निवासी राम विजय और भिखारीपुरवा निवासी पुत्तीलाल शामिल हैं। इन सभी को देवा सीएचसी भेजा गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद लंबा जाम लगने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त बस को रास्ते से हटाया और जाम खत्म कराया। इसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed