{"_id":"125-88781","slug":"Barabanki-88781-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुइयनपुरवा गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुइयनपुरवा गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत
Barabanki
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (ब्यूरो)। सुबेहा थाना क्षेत्र के भुइयनपुरवा गांव में सोमवार देर शाम कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वनकर्मी तेंदुए की तलाश में जुटे है।
बताते चले कि छह दिनों से भिटारी गांव के समीप तेंदुुआ के पगचिह्न देखे जाने के बाद से वन कर्मी क्षेत्र में लगातार कांबिंग का दावा कर रहे हैं। सोमवार देर शाम क्षेत्र के ही भुइय्यनपुरवा मजरे आलापुर गांव निवासी सोहनलाल अपने दादा सहजराम के साथ मवेशी बांधने गए थे। तभी टार्च की रोशनी में उन्होंने तेंदुआ देखा। उनकी चीखपुकार सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान रामसिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने जो देखा है उसके शरीर पर धारी थी इसलिए वह बाघ है तेंदुआ नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास जंगल में ही तेंदुआ छिपा हुआ है पर वन कर्मी उसे खोज नहीं पा रहे है। वन विभाग की टीमें भी भुइय्यनपुरवा गांव पहुंचकर वहां तेंदुए की तलाश में जुट गई है। कांबिग टीम के प्रभारी केडी सिंह ने कहा कि वनकर्मी क्षेत्र में रहकर हर संभव स्थान पर तलाश कर रहे है। वहीं तेंदुए के भय से अभी भी क्षेत्र के गांवों के लोग रतजगा कर रहे है।