फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एचटी लाइन का तार चोरी 25 गांवों की बत्ती गुल

एचटी लाइन का तार चोरी 25 गांवों की बत्ती गुल

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। चोरों के निशाने पर अब खंभों पर खींचे गए विद्युत तार भी हैं। सोमवार की रात ग्राम दनियालपुरवा में तीन खंभों पर लगे लगभग 350 मीटर तार चोर काट ले गए। चोरों ने तार काटने के साथ-साथ खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तार कटने से 25 गांवों की बिजली गुल है। विभाग की मानें तो बुधवार शाम से पहले बिजली आने की कोई उम्मीद नहीं है। पॉवर कॉर्पोरेशन के स्थानीय जेई ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दनियालपुर व समुंदरपुर के बीच खींची गई 11,000 वोल्ट की लाइन के तीन खंभों के तार चोर काट कर ले गए। तीनों खंभों से तीनों तार काटे गए हैं। तारों की लंबाई करीब साढ़े तीन सौ मीटर है। तार कटने के बाद रात करीब 11 बजे से ही इस लाइन से जुड़े गदिया, उजद्दीपुर, गनौरा, बिछलंगा, बिठूरा, सफीपुर, मकबूलपुर, दनियालपुर व समुंदरपुर सहित 25 गांवों की बिजली गुल है। ग्रामीणों ने तीनों खंभों के तार काटे जाने की जानकारी पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

एसडीओ कप्तान सिंह ने बताया कि जेई दशरथ राम की तहरीर पर पुलिस नेे चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। तार की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। करीब एक माह पहले ग्राम दुंदपुरवा में चोर एचटी लाइन तार काट ले गए थे। अवर अभियंता दशरथ राम ने बताया कि चोरों ने पोल व तारों को काफी नुकसान पहुंचाया है। तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपूर्ति बहाल करने में बुधवार देर शाम तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed