फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   धनतेरस पर `40 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर `40 करोड़ का कारोबार

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। धनतेरस के अवसर पर बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की भी चांदी रही। बीते वर्ष की तुलना में सोना दो हजार और चांदी छह हजार रुपये सस्ती होने से लोगों ने जमकर खरीदारी की है। पिछले वर्ष प्रति 10 ग्राम सोने का भाव जहां 29 हजार रुपये था। वहीं इस बार 27,850 रुपये है। वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 45 हजार रुपये से घट कर 39,200 रुपये पर आ गई है। इस कारण सोेेने की चांदी तो रही ही, चांदी की भी चांदी रही। धनतेरस पर जिले में आभूषण, ऑटो, बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामान का करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ। यह हालात तब हैं जब सराफा व ऑटो के लगभग 20 फीसद उपभोक्ताओं ने लखनऊ की बाजार की ओर रुख किया।
विज्ञापन

रंग बिरंगी झालरों से सजकर जगमगाते बाजार में चमकते व्यापारियों के चेहरे और हर घर में दीपोत्सव पर्व की खुशियों की धूम दिखी। बाजार में मंगलवार को उमड़ी भीड़ के चलते वाहनों का आवागमन ठप सा रहा। हर तिराहे चौराहाें पर पुरुष, महिलाओं, बच्चोें व युवाओं के सैलाब सेे बाजार गुलजार रहा। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। जिसके चलते ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ रही। रोशनी के त्योहार में जीआईसी मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। धनतेरस पर बाजार में लक्ष्मी गणेश, लाई, खील, बर्तन, अगरबत्ती, मोमबत्ती, मिठाई आदि की दुकानों पर भीड़ रही। रात में रोशनी से जगमगाते बाजार मेें भीड़ इस कदर बढ़ गई कि पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को शुभ खरीदारी के लिए धनतेरस पर जगमगाते व सजे बाजार में लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे। धनतेरस पर सोना-चांदी का भाव नरम होने के कारण सराफा बाजार गरम रहा। ज्वैलर्स की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्के व डालर की लोगों ने खूब खरीदारी की। चांदी के लक्ष्मी गणेश, पूजा किट, सिक्के, पंचपात्र, आचमनी, कुबेर यंत्र, श्रीयंत्र के अलावा आभूषणों की लोगों ने खरीदारी की। बीते वर्ष की अपेक्षा सोने चांदी का भाव कम होने के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed