फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   देवा मेला में सारे जहां की खुशबू

देवा मेला में सारे जहां की खुशबू

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव परिसर में सजी विभिन्न स्टाल दुकानों को देखकर यूं लगता है कि, मानों इस मेले में पूरा देश सिमट आया हो। चाहे पंजाब का हलुवा पराठा हो, कश्मीर की गुलाबी चाय या अवध के मुगलई व्यंजनों की श्रंखला हो, या फिर आगरे का पेठा, औरैया का खजला या चाइनीज डिश। इन सभी विख्यात चीजों का केंद्र बन गया है देवा मेला। सारे जहां की खुशबू अपने आप में समाए देवा मेला 2014 भले ही समापन की ओर बढ़ रहा हो, लेकिन परिसर में लगे इन स्टालों/ दुकानों पर देश-विदेश के ग्राहकों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

देवा महोत्सव को अवध की शान माना जाता है और हो भी क्यों न, इस मेले की बेहतरीन व उम्दा खासियतें ही इसे अन्य मेले से कहीं अधिक बल्कि सर्वाधिक हाइटेक व आकर्षक मेले का दर्जा दिलाती हैं। बीते 10 अक्तूबर से शुरू हुए देवा मेला के आठवें दिन मेला अपने पूरे शबाब पर है। संपूर्ण मेला परिसर में जायरीन की भीड़ व शोर के सिवाए सिर्फ पुलिस व प्रशासनिक, राजनेताओं की गाड़ियों के हूटर ही सुनाई पड़ते हैं। इस मेले की खासियत यह है कि, मेला दस दिनों तक पूरे देश की विभिन्न खुशबुओं की भीनी-भीनी महक से सराबोर रहता है। मसलन मेला परिसर में कश्मीरी गुलाबी चाय के स्वाद का लुफ्त महज आठ रुपये में और लखनऊ से लेकर दुबई तक अपनी बिरयानी व मुगलई व्यंजनों के दिलकश स्वाद का लोहा मनवा चुके वाहिद बिरयानी के शौकीनों की भारी भीड़ लगती है। पंजाबी डिश हलुवा पराठा हो या औरैया का मीठा, नमकीन व खोआ का प्रसिद्ध खजला से लेकर चायनीज डिश मोमोज, भेलपूरी, जानीपूरी, चाउमीन, बर्गर, डोसा आदि की धूम है। वहीं परिसर में फिरोजाबाद की चूड़ियां, बरेली का सुरमा, हरियाणा, लुधियाना के गर्म कंबल, रजाई, चादर, मुरादाबाद के बर्तन, मुंबई की आर्टीफिशियल ज्वैलरी से लेकर चायनीज खिलौने आदि की तमाम दुकानें व स्टाल इस मेले की शोभा का चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed