फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अगवा युवकों को कराया मुक्त

अगवा युवकों को कराया मुक्त

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में देवा तिराहे के पास से अगवा किए गए दो युवकों को अपहर्ताओं ने बंकी कस्बे के एक घर में बंधक बनाकर रखा था। रविवार तड़के पुलिस ने छापेमारी कर युवकों को मुक्त कराकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। बेहोशी की हालत में मिले दोनों युवकों को यातनाएं भी दी गई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की मानें तो अपहरण की वजह पैसों का लेनदेन है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने देवा तिराहे के पास से शहर के घोसियाना के मोहित (26), यावर (25) की पिटाई की और फिर अपहरण कर फरार गए। जानकारी पर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि बंकी कस्बे के कुछ युवकोें ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद रात करीब एक बजे पुलिस ने बंकी के इस्लाम के घर छापेमारी की। पुलिस को दोनों युवक इस्लाम के घर में मिले। उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। कुर्सी में दोनों के हाथ पैर बांध दिए गए थे। दोनों को जबरदस्त यातनाएं दी गई गई थी। उनके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त कराकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना स्थल से इस्लाम, कामरान व ओपी को भी दबोच लिया, जबकि अन्य साथी भगाने में सफल रहे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। एसएसआई अजीत सिंह की मानें तो पकड़े गए आरोपियों ने कुबूला कि, मोहित, यावर से 13 हजार रुपये का लेनदेन था। मांगने पर रुपये देने के बजाए दोनों धमका रहे थे जिसके चलते उसे अगवा कर लाया गया था। पुलिस ने मामले में पकड़े गए तीन नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना बंकी चौकी प्रभारी शैलेंद्र गिरी को सौंपी गई है। विवेचक का कहना है कि, जांच के बाद अन्य आरोपियाें पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed