फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 लाख का मेंथा ऑयल सीज

15 लाख का मेंथा ऑयल सीज

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मसौली। अभिलेख न दिखा पाने पर वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने करीब 15 लाख का मेंथा ऑयल (11 ड्रम) सीज कर दिया है। वाहन को पुलिस के हवाले कर मामले की जांच ज्वाइंट कमिश्नर स्तर पर की जा रही है। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह और अनुभव सिंह बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। मसौली थाने के पास रामनगर की ओर से आ रही एक पिकअप को आशंका होने पर रोक कर तलाशी ली। टीम ने बताया कि वाहन पर करीब 11 ड्रम मेंथा ऑयल लदा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये के आंकी गई है। वाहन चालक से जब अभिलेख दिखाने को कहा गया तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। जांच में चालक द्वारा असहयोग करने पर मेंथा ऑयल को सीज करते हुए वाहन को मसौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया कि पूरे प्रकरण से ज्वाइंट कमिश्नर ज्योत्सना पांडेय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed